Prayagraj News: सुबह एक मीटर बढ़ी गंगा तो लोग हुए बेचैन
Prayagraj News: प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में हो रही तेजी से बढ़ोतरी ने लोगों को परेशान कर दिया है। छतनाग में गंगा 100 सेंटीमीटर और नैनी में यमुना 88 सेंटीमीटर बढ़ी है। अधिकारियों ने तटीय इलाकों में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है, और बारिश होने पर जलस्तर की और वृद्धि की संभावना जताई है।
Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार सुबह आठ बजे बीते 24 घंटों का जलस्तर जारी किया गया तो एक बारगी लोग परेशान हो गए। छतनाग में गंगा के जलस्तर में 100 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई। वहीं नैनी में यमुना में 88 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई। हालांकि अब गंगा और यमुना खतरे के निशान से काफी पीछे हैं, लेकिन एकबारगी हुई बढ़ोतरी से लोग परेशान जरूर हैं।शुक्रवार सुबह आठ बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 73.36 मीटर, फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 76.65 मीटर और छतनाग में गंगा का जलस्तर 73.02 मीटर था।
खतरे का निशान 84.73 मीटर है। सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि अगर बारिश हो गई तो जलस्तर में और बढ़ोतरी संभव है। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह का कहना है कि तटीय इलाकों में लोग अलर्ट रहें। फिलहाल परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर उनको हटने के लिए कहा जा सकता है। दिनभर जलस्तर में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने से तटीय इलाकों में काफी आगे रहने वाले लोगों ने और गंगा व यमुना तट पर काम करने वालों ने अपने जरूरी सामान को समेटना शुरू कर दिया है। जिससे लोगों को ऐन वक्त पर भागना न पड़े। हालांकि रात आठ बजे जो आंकड़े जारी किए गए, उसमें शाम चार बजे की तुलना में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर स्थिर था, जबकि छतनाग में गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी रिकार्ड हुई। हां चार घंटों में यमुना का जलस्तर आठ सेंटीमीटर रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


