Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRapid Bike Registration Camp Launched for Magh Mela Over 200 Youths Enrolled
माघ मेला में बाइक सेवा के लिए 200 से अधिक ने कराया पंजीयन

माघ मेला में बाइक सेवा के लिए 200 से अधिक ने कराया पंजीयन

संक्षेप:

Prayagraj News - माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बाइक सेवा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग ने रैपिडो बाइक पंजीकरण शिविर का आयोजन किया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शिविर का उद्घाटन किया। पहले दिन 200 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया। यह सेवा सड़क सुरक्षा और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देती है।

Dec 23, 2025 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बाइक सेवा के उद्देश्य से परिवहन विभाग के तत्वावधान में रैपिडो बाइक पंजीकरण शिविर लगाया गया। डीटीआई नैनी में आयोजित रैपिडो बाइक के प्रथम पंजीयन शिविर का उद्घाटन मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर युवाओं को माघ मेला अवधि में रैपिडो प्लेटफॉर्म के माध्यम से निर्धारित दरों पर बाइक सेवा देने के लिए पंजीकृत किया गया। मंडलायुक्त ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और कहा कि ऐसे बड़े धार्मिक आयोजनों में नवाचार आधारित परिवहन व्यवस्था न केवल यातायात को सुचारू बनाती है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलती है।

पहले दिन डीटीआई शिविर में लगभग 125 युवाओं से अधिक ने पंजीकरण कराया। वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए शिविर में करीब 75 युवाओं का पंजीयन हुआ। इस प्रकार माघ मेला में बाइक सेवा के लिए 200 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष वर्मा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मेला अधिकारी ऋषिराज, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, आरटीओ हिमेश तिवारी, एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। आरटीओ ने बताया माघ मेला में सेवा देने वाले युवकों से उनका ड्राइविंग लाइसेंस और बाइक का पेपर आदि जमा कराया गया है। माघ मेला से पहले उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;