‘चिराग पासवान को बनाएं बिहार का मुख्यमंत्री’
Prayagraj News - प्रयागराज में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पासी-पासवान समाज से किसी भी प्रदेश में मुख्यमंत्री नहीं है। साथ ही, उत्तर प्रदेश चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना है।
प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग रखी है। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पार्टी के सम्मेलन और सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि देश के किसी भी प्रदेश में पासी-पासवान समाज से मुख्यमंत्री नहीं हैं। ऐसे में बिहार से इसकी पहल करनी चाहिए। इससे बेहतरीन संदेश जाएगा। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कहा कि वो वंचित समाज को केवल गुमराह कर रहे हैं।
उनको अब कांशीराम की यादव आ रही है, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को अब भारत रत्न दिलाने की याद आ रही है, जब उनकी पार्टी की सरकार थी और प्रधानमंत्री थे तब क्यों नहीं दिलाया भारत रत्न। उन्होंने कहा कि 2027 में उनकी पार्टी के बिना किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी। इस दौरान प्रदेश प्रधान महासचिव विकास पांडेय, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवम मिश्रा, प्रदेश प्रधान महासचिव युवा प्रकोष्ठ देवेंद्र तिवारी, अग्नि पासवान, अखिलेश पांडेय, संदीप केसरवानी, विनय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


