बादलों में छिपे सूर्यदेव, ठंड से कांप रहे लोग
Prayagraj News - प्रयागराज में शनिवार की बारिश के चलते रविवार को ठंड और कोहरे का असर बना हुआ है। लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने सुबह और शाम...

प्रयागराज। शनिवार को सुबह हुई बारिश का असर रविवार को बना हुआ है। सूर्यदेव बादलों में छिपे हैं। भोर से लेकर सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। ठंड के कारण घरों में लोग अलाव, हीटर को सहारा ले रहें है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिन के तापमान गिरावट के आसार हैं। शुक्रवार को दिन में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से जहां पसीना छूटने लगा था वहीं अगले दिन बारिश शुरू हो गयी। कोहरे के साथ हवाएं भी चलती रहीं। मौसम का मिजाज बदलने से आम जनजीवन अधिक प्रभावित है। अलाव न जलने से लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम ठंड का असर रहेगा। दिन में बादल छाए रहेंगे। शहर के अलावा संगम क्षेत्र में ठंड से लोगों को परेशानी हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।