सूबेदारगंज से गुजरात और मुम्बई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों को धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों तक पहुंचाने के लिए सूबेदारगंज से वलसाड और दादर की ओर नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेनें 16 जून से शुरू होंगी और जुलाई के मध्य तक चलेंगी। प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ाई गई है।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों को प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत तक पहुंचाने के लिए सूबेदारगंज से वलसाड स्पेशल ट्रेन चलाया है। ट्रेन नंबर 04177/78 सूबेदारगंज-वलसाड साप्ताहिक ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक मंगलवार 16 जून से 14 जुलाई तक और वापसी में वलसाड से प्रत्येक बुधवार 17 जून से 15 जुलाई तक चलेगी। सूबेदारगंज से सुबह पांच बजे और वलसाड से दोपहर पौने तीन बजे संचालित होगी।इसी तरह सूबेदारगंज से दादर के मध्य एक नई साप्ताहिक सुपरफास्ट ग्रीष्मकाल विशेष ट्रेन (04175/04176) चलेगी। ट्रेन नंबर 04175/76 सूबेदारगंज-दादर स्पेशल ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार 21 जून से 12 जुलाई और दादर से प्रत्येक मंगलवार 23 जून से 14 जुलाई तक चलेगी।
यह ट्रेन सूबेदारगंज से शाम 4:10 बजे और दादर से आधी रात सवा बारह बजे चलेगी।एनसीआर ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 02417/18 प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ा दी है। 02417 प्रयागराज-दादरी 21 कोच 15 जून से 31 अगस्त तक और वापसी में 16जून से एक सितंबर तक 21कोच की रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


