Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRailways Ensure On-Demand Train Services During Vasant Panchami Festival
सुबह जंक्शन तो शाम को प्रयाग में उमड़ी अयोध्या की भीड़

सुबह जंक्शन तो शाम को प्रयाग में उमड़ी अयोध्या की भीड़

संक्षेप:

Prayagraj News - वसंत पंचमी स्नान पर्व पर रेलवे ने ऑन डिमांड ट्रेनों का संचालन किया। प्रयागराज जंक्शन के कंट्रोल टॉवर से लाइव निगरानी की गई। भीड़ प्रबंधन के लिए एआई अलर्ट का इस्तेमाल किया गया। सुबह से शाम तक विभिन्न स्टेशनों पर श्रद्धालुओं को ट्रेन भेजी गई। पहली स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए चलाई गई।

Jan 23, 2026 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

वसंत पंचमी स्नान पर्व पर रेलवे ने ऑन डिमांड ट्रेनों का संचालन के लिए पूरा इंतजाम किया था। प्रयागराज जंक्शन के कंट्रोल टॉवर से तीनों जोनों के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की लाइव निगरानी की जा रही थी। न केवल फुटेज से भीड़ प्रबंधन संभाला जा रहा था बल्कि कैमरे में लगे एआई की अलर्ट मैसेज से ट्रेनों के संचालन में मदद मिल रही थी। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग स्टेशनों पर भीड़ के अनुसार ट्रेनों का ऑन डिमांड संचालन किया गया। सुबह प्रयागराज जंक्शन पर तो शाम को प्रयाग और झूंसी रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ी। जंक्शन पर अयोध्या के लिए चली पहली स्पेशल ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे प्रयागराज जंक्शन के कंट्रोल टॉवर से आरपीएफ के सीनियर डीएससी विजय प्रकाश पंडित और इंस्पेक्टर पीके ओझा ने कमान संभाली थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दस बजने से पहले ही लाल यात्री आश्रय में भीड़ बढ़ी तो एआई ने अलर्ट जारी किया। कंट्रोल रूम में बैठे पीके ओझा ने यातायात विभाग से संपर्क किया। कुछ ही देर में प्लेटफॉर्म नौ पर अयोध्या के लिए ऑन डिमांड ट्रेन आ गई। लाल यात्री आश्रय में बैठे श्रद्धालुओं को उद्घोषणा करके प्लेटफॉर्म पर जाने की जानकारी दी गई। एक-एक श्रद्धालुओं की गिनती के साथ उन्हें प्लेटफॉर्म पर भेजा गया। साढ़े दस बजे श्रद्धालुओं के लिए पहली ऑन डिमांड ट्रेन चली। इसके बाद दूसरी एक बजे झांसी के लिए तो तीसरी सवा एक बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए ट्रेन चलाई गई। प्रयाग से अयोध्या के लिए चली ऑन डिमांड ट्रेन प्रयाग रेलवे स्टेशन पर अयोध्या के लिए सुबह से भीड़ जुटी थी। लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील वर्मा और आरपीएफ के सीनियर डीएससी देवांश शुक्ला सुबह तीन बजे से ही कंट्रोल रूम में कमान संभाली थी। यात्री आश्रय तीन में सुबह से ही अयोध्या के लिए भीड़ आ रही थी लेकिन नियमित और रिंग रेल से यात्रियों को भेजा जा रहा था। दोपहर बाद अयोध्या रूट के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। यात्री आश्रय भर गया। इसके बाद ऑन डिमांड ट्रेन चलाकर श्रद्धालुओं को अयोध्या रूट पर भेजा गया। झूंसी स्टेशन पर शाम को बिहार के लिए उमड़ी भीड़ पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों की भीड़ झूंसी और रामबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही थी। सुबह से मेला स्पेशल ट्रेनों से उन्हें भेजा जा रहा था लेकिन दोपहर बाद गोरखपुर और बिहार रूट पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रामबाग और झूंसी रेलवे स्टेशन पर बढ़ने लगी। इसके बाद शाम चार बजे बिहार के लिए और सवा पांच बजे गोरखपुर के लिए मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। उधर, छिवकी और नैनी रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी।