रेलकर्मियों ने केक काटकर महामंत्री का मनाया जन्मदिन
नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज संघ के महामंत्री व एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री आरपी सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल...

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता
नार्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज संघ के महामंत्री व एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री आरपी सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल कार्यालय में केक काटा। उनके लम्बे व स्वस्थ्य जीवन की मंगलकामना के साथ बधाई दी और मिठाई बांटी। इस अवसर पर मंडल मंत्री चंदन सिंह ने महामंत्री का स्वागत किया और कर्मचारियों के हित में किये गए उनके कार्य के बारे में बताया। अंत में महामंत्री आरपी सिंह ने रेल कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए की जा रही कोशिशों के बारे में बताया। इस अवसर पर आलोक सहगल संयुक्त महासचिव, सहायक मंडल सचिव एस रामाराव, हेडक्वार्टर मंडल के सचिव सुरेन्द्र तिवारी, शाखा के शाखा सचिव पीके मिश्रा, अभिषेक सिंह, नागेन्द्र श्रीवास्तव, राम विनय कुमार, अनिल यादव, महिला प्रतिनिधि शास्त्री देवी, शैलजा सिंह आदि ने बधाई दी।
