Railway Ticket Checking Campaign in Prayagraj Over 3 5 Lakh Rupees Fined जंक्शन और छिवकी पर 680 यात्रियों से साढ़े चार लाख जुर्माना वसूला, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRailway Ticket Checking Campaign in Prayagraj Over 3 5 Lakh Rupees Fined

जंक्शन और छिवकी पर 680 यात्रियों से साढ़े चार लाख जुर्माना वसूला

Prayagraj News - प्रयागराज जंक्शन पर मंगलवार को चेकिंग अभियान में 31 टिकट निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों ने 20 ट्रेनों में जांच की। कुल 549 यात्रियों से 3.55 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया, जिसमें 244 यात्रियों से बिना...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 13 May 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
जंक्शन और छिवकी पर 680 यात्रियों से साढ़े चार लाख जुर्माना वसूला

प्रयागराज जंक्शन पर मंगलवार को सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजय गौतम और मुख्य टिकट निरीक्षक संतोष कुमार के सुपरविजन में चेकिंग अभियान चलाया गया। 31 टिकट निरीक्षक, आठ रेलवे सुरक्षा बल और पांच राजकीय रेलवे पुलिसकर्मियों ने मिलकर 20 ट्रेनों में जांच की। कुल 549 यात्रियों से 3.55 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इनमें से 244 यात्रियों को बिना टिकट दो लाख रुपये और 297 यात्रियों से अनियमित यात्रा के आरोप में 153 लाख रुपये जुर्माना वसूला। वहीं गंदगी फैलाने के आरोप में आठ यात्रियों से 800 रुपये जुर्माना वसूला गया। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि छिवकी रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य निरीक्षक ओम प्रकाश ने अभियान चलवाया।

विभिन्न ट्रेनों में चेकिंग की गई। 131 यात्रियों से 90,400 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसमें बिना टिकट 116 यात्रियों से 88,900 और गंदगी फैलाने पर 15 यात्रियों से 1500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।