23 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार
Prayagraj News - प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने 23 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। इन कर्मचारियों को दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में उत्कृष्ट कार्य के लिए...

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने मंगलवार को प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों के 23 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के प्रति उनकी सजगता और सतर्कता के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जेसीएस बोरा सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर राजेंद्र कुमार गौतम को दिसंबर 2024 और प्वाइंटसमैन रन्नो देवी को जनवरी 2025 माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी चुना गया। इनके अलावा दिसंबर 2024 में प्रयागराज मंडल के राजेश कुमार पटेल, अशोक कुमार यादव, संदीप गौड़ (लोको पायलट), आकाश दीप (सहायक लोको पायलट), मोहम्मद नसीम (प्वाइंटसमैन), राजेंद्र कुमार गौतम (वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर) को पुरस्कृत किया गया। वहीं जनवरी 2025 के लिए प्रयागराज मंडल के राम बाबू (लोको पायलट), राहुल कुमार यादव (सहायक लोको पायलट), रन्नो देवी (प्वाइंटसमैन) पुरस्कार पाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।