सिंगापुर में नेतृत्व का प्रशिक्षण लेंगे रेल अधिकारी
Prayagraj News - प्रयागराज में रेलवे महिलाओं को निर्णायक पदों तक पहुंचाने के लिए एक पहल कर रहा है। रेलवे बोर्ड ने सिंगापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं। यह कार्यक्रम 4 मई से शुरू होगा और लैंगिक समानता आधारित नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित करेगा।

प्रयागराज। रेलवे में महिलाओं को निर्णायक पदों तक पहुंचाने की दिशा में अहम पहल की जा रही है। रेलवे बोर्ड ने सिंगापुर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ट्रांसेंडिंग जेंडर नार्म्स इन लीडरशिप के लिए अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं। यह प्रशिक्षण चार मई से शुरू होगा। इसके माध्यम से अधिकारी लैंगिक समानता आधारित नेतृत्व, जेंडर न्यूट्रल नीतियों और कार्यस्थल पर समावेशी वातावरण विकसित करना सीखेंगे। रेलवे विभाग का उद्देश्य है कि महिलाओं की भूमिका केवल संख्या तक सीमित न रहे, बल्कि वे नीति निर्धारण और नेतृत्वकारी पदों पर प्रभावी भूमिका निभाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


