डीपीआर जांच के लिए रेलवे करेगा अधिकारियों की भर्ती

Mar 03, 2026 10:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - उत्तर मध्य रेलवे ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की डीपीआर की जांच के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक अधिकारी 18 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अधिकारियों को एक दिन का ₹1 लाख मेहनताना मिलेगा। यह कदम परियोजनाओं की लागत और तकनीकी खामियों को रोकने के लिए उठाया गया है।

डीपीआर जांच के लिए रेलवे करेगा अधिकारियों की भर्ती

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) की जांच के लिए सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया इसके लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अधिकारी 18 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अधिकारियों का एक पैनल बनाया जाएगा, जिन्हें सेक्टर एक्सपर्ट के रूप में रखा जाएगा। अफसर को एक दिन का मेहनताना एक लाख रुपये मिलेगा लेकिन यह मानक पूरा होने पर होगा। रेलवे ने परियोजनाओं की लागत बढ़ने और तकनीकी खामियों को रोकने के लिए यह व्यवस्था शुरू की है। निजी कंसल्टेंट की ओर से तैयार रिपोर्ट में कमी पाए जाने पर काम के दौरान बदलाव करना पड़ता है, जिससे समय और बजट दोनों बढ़ जाते हैं।

इसी कारण अब डीपीआर को अंतिम रूप देने से पहले अनुभवी अधिकारियों से उसकी जांच कराई जाएगी। रेलवे ने मेहनताना भी तय कर दिया है। मैदानी क्षेत्र में 50 किलोमीटर और पहाड़ी क्षेत्र में 30 किलोमीटर की डीपीआर जांच के लिए एक दिन का समय निर्धारित किया गया है और इसके लिए विशेषज्ञ को एक दिन का एक लाख रुपये मानदेय दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।