खुशखबरी: रेलवे सुरक्षा बल जवानों का बढ़ा राशन मनी भत्ता

Feb 18, 2026 10:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के अराजपत्रित जवानों के लिए राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने राशन मनी भत्ता बढ़ाकर 151.93 रुपये प्रतिदिन कर दिया है, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। पिछले पांच वर्षों में यह सबसे कम 1.89 रुपये की वृद्धि है।

खुशखबरी: रेलवे सुरक्षा बल जवानों का बढ़ा राशन मनी भत्ता

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के अराजपत्रित जवानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने राशन मनी भत्ते में वृद्धि करते हुए इसे 150.04 रुपये से बढ़ाकर 151.93 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। बढ़ी हुई दर से भुगतान एक अप्रैल 2025 से प्रभावी माना जाएगा और कर्मियों को एरियर का भी लाभ मिलेगा। हालांकि पिछले पांच साल में इस बार सबसे कम 1.89 रुपये बढ़ा है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 7.29 रुपये बढ़ा था। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (स्थापना वेतन एवं भत्ता) देवेंद्र कुमार मीना की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी जोनल महाप्रबंधकों को निर्देश भेज दिए गए हैं।

उत्तर मध्य रेलवे में करीब 2800 से अधिक अराजपत्रित जवानों को इस निर्णय का फायदा मिलेगा। आरपीएफ के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित अन्य अराजपत्रित कर्मचारियों को यह राशन मनी भत्ता दिया जाता है। अब उन्हें प्रतिदिन 151.93 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। पिछले एक दशक में राशन मनी भत्ते में कुल मिलाकर लगभग 59 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2015-16 में 97.85 रुपये प्रतिदिन का भत्ता मिलता था। एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक इसे बढ़ाकर 150.04 रुपये प्रतिदिन किया गया था। अब एक अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 151.93 रुपये प्रतिदिन का भत्ता मिलेगा। अब संशोधित दर लागू होने के बाद जवानों को दोनों वक्त के भोजन की व्यवस्था में ज्यादा अंतर नहीं आया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।