पेट्रोल-डीजल बचाने को साइकिल चलाने का संकल्प
प्रयागराज में अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति द्वारा रेलवे पेंशनर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में साइकिल उपयोग बढ़ाने और ऊर्जा संरक्षण की बात की गई। वक्ताओं ने आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण, पुरानी पेंशन की बहाली और वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में रियायत की मांग उठाई।

प्रयागराज, संवाददाता। अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति की ओर से शनिवार को तपोवन पार्क न्यू कैंट के पास रेलवे पेंशनर्स की बैठक हुई। अध्यक्षता एसएन तिवारी ने की। बैठक में प्रधानमंत्री के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए साइकिल के अधिक उपयोग तथा ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया गया।वक्ताओं ने आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण, पुरानी पेंशन बहाली और वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में रियायत देने की मांग उठाई गई। बैठक में शिवचरण सिंह, श्याम सुंदर सिंह पटेल, संत पाल स्वरूप, विक्रम बहादुर कुशवाहा, सतीश चंद्रा, वीके श्रीवास्तव, अशोक कुमार तिवारी, मंसूर हसन, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


