ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजसिविल लाइंस से प्रवेश बंद होने पर रेल यात्री परेशान

सिविल लाइंस से प्रवेश बंद होने पर रेल यात्री परेशान

वंसत पंचमी स्नान पर्व पर प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस की तरफ प्रवेश बंद होने से ट्रेन यात्रियों को परेशानी का सामना करना...

सिविल लाइंस से प्रवेश बंद होने पर रेल यात्री परेशान
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजThu, 26 Jan 2023 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। वंसत पंचमी स्नान पर्व पर प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस की तरफ प्रवेश बंद होने से ट्रेन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर श्रद्धालुओं को नवाब यूसुफ रोड स्थित जंक्शन पर प्रवेश रोके जाने की जानकारी नहीं थी। हजारों श्रद्धालुओं का झुंड जंक्शन पर जाने के लिए नवाब यूसुफ रोड गेट की तरफ आया तो सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया। ऐसे में यात्रियों को पुराने शहर की तरफ जाने के लिए तीनव किमी तक पैदल चलना पड़ा। हर बार रेलवे और जिला प्रशासन माघ मेला में यह फैसला करता है कि स्नान पर्व से पहले और बाद तक सिविल लाइंस से इंट्री न दी जाए। इससे शहरियों को बहुत परेशानी होती है। जो यात्री प्लेटफार्म छह पर जाने को सिविल लाइंस पहुंचे, उन्हें घूमकर सिटी साइड जाना पड़ा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें