प्रयागराज जंक्शन पर आज साढ़े छह घंटे का मेगा ब्लॉक, 35 ट्रेनों के रूट बदले
प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने साढ़े छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। 35 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और कई ट्रेनों को रीशेड्यूल कर देरी से चलाया जाएगा। यात्रियों को जानकारी एसएमएस के जरिए दी जा रही है।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने साढ़े छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान 35 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि कई ट्रेनों को रीशेड्यूल कर देरी से चलाया जाएगा। यात्रियों को इसकी जानकारी एसएमएस के जरिए दी जा रही है।
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग (फेज-एक) का कार्य 20 अप्रैल से जारी है, जो 25 मई तक चलेगा। इसी क्रम में गुरुवार को नई लाइनों और सिग्नल सिस्टम की टेस्टिंग की जाएगी।
ट्रेनों की देरी
मेगा ब्लॉक के चलते कालिंदी एक्सप्रेस और डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें देरी से चलेंगी। वंदे भारत एक्सप्रेस (22549/50) 30 अप्रैल तक प्रयाग स्टेशन से संचालित की जा रही है। वहीं प्रयागराज-नई दिल्ली और प्रयागराज-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस 30 अप्रैल तक सूबेदारगंज से ही चलेंगी और वहीं समाप्त होंगी।
डायवर्ट की गई ट्रेनें
रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों जैसे गोरखपुर-लोकमान्य तिलक, बलिया-दादर, छपरा-दुर्ग, आनंद विहार-कामाख्या, आनंद विहार-पुरी और बाड़मेर-हावड़ा को प्रयागराज छिवकी के रास्ते डायवर्ट किया है। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार मैसेज भेजकर अपडेट दिया जा रहा है, ताकि उन्हें यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


