Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRailway Launches Vande Bharat Special Express for Kumbh Mela Pilgrims

महाकुम्भ के श्रद्धालुओं के लिए चलेगी वंदे भारत विशेष ट्रेन

Prayagraj News - नई दिल्ली समेत कई रूटों पर ट्रेनों में जगह नहीं है। रेलवे ने महाकुम्भ के श्रद्धालुओं के लिए पहली बार वंदे भारत विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 15 फरवरी से 17 फरवरी तक चलेगी, नई...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 14 Feb 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
महाकुम्भ के श्रद्धालुओं के लिए चलेगी वंदे भारत विशेष ट्रेन

नई दिल्ली समेत कई रूटों पर ट्रेनों में जगह नहीं है। रेलवे अनारक्षित महाकुम्भ विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। रेलवे पहली बार महाकुम्भ के श्रद्धालुओं के लिए वंदे भारत विशेष एक्सप्रेस का संचालन करने जा रहा है। 15 फरवरी से नई वंदे भारत तीन फेरा लगाएगी। नई दिल्ली आने जाने वाले श्रद्धालु इस विशेष ट्रेन में अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 02252/02251 नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली आरक्षित वंदेभारत विशेष एक्सप्रेस का संचालन 15 फरवरी से 17 फरवरी तक किया जा रहा है। नई दिल्ली से 15, 16 और 17 को वाराणसी से 15, 16 और 17 फरवरी को चलेगी। ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली से सुबह साढ़े पांच बजे चलेगी। गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, कानपुर सेंट्रल होकर दोपहर 12 बजे प्रयागराज जंक्शन पर आएगी। पांच मिनट स्टॉपेज के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगी। वहां दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वाराणसी से दोपहर सवा तीन बजे चलकर शाम पांच बजकर 20 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन आएगी। रात 11 बजकर 50 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें