Railway Inspection in Prayagraj Ticketless Travelers Fined 16 880 Food Stall Penalized स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में पेंट्रीकार पर कार्रवाई, 32 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRailway Inspection in Prayagraj Ticketless Travelers Fined 16 880 Food Stall Penalized

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में पेंट्रीकार पर कार्रवाई, 32 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

Prayagraj News - प्रयागराज में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक दिनेश कुमार की अगुवाई में जांच अभियान चलाया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में 32 यात्री बिना टिकट पाए गए,...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 14 Sep 2025 10:14 AM
share Share
Follow Us on
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में पेंट्रीकार पर कार्रवाई, 32 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

प्रयागराज। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हिमांशु शुक्ला एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) दिनेश कुमार के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इसमें खानपान स्टॉल से लेकर गाड़ियों की पेंट्रीकार और यात्रियों की टिकट व्यवस्था तक की गहन जांच की गई। जांच के दौरान गाड़ी संख्या 12561 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार की पड़ताल की गई। इस दौरान मैनेजर के पास वैध दस्तावेज न मिलने पर रेलवे प्रशासन ने उसे बिना टिकट यात्रा मानते हुए 3239 रुपये जुर्माना लगाया। इसी ट्रेन में जांच के दौरान 32 यात्री बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करते पाए गए, जिनसे कुल 16,880 रुपये जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6/7 पर प्रदीप जैन के खानपान स्टॉल से एक यात्री को रेलनीर की बोतल 15 रुपये की जगह 20 रुपये में बेची जाती मिली। रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से स्टॉल को 48 घंटे के लिए बंद करा दिया। निरीक्षण के दौरान कुलियों को ट्रॉलियां उचित स्थान पर व्यवस्थित ढंग से रखने की हिदायत दी गई। कर्मचारियों को उचित पोशाक और बैज के साथ ड्यूटी पर सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।