रेलवे में उत्कृष्ट ट्रैक मेंटेनेंस के लिए नया मूल्यांकन मानक लागू
Prayagraj News - रेलवे ने ट्रैक मेंटेनेंस में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जोनों को सम्मानित करने के लिए शील्ड के चयन मानकों में बदलाव किया है। यह शील्ड रेलवे वीक समारोह के दौरान दी जाएगी, जिसमें 1000 अंकों के आधार पर जोनों का मूल्यांकन किया जाएगा। सभी जोनों को अपनी रिपोर्ट 8 मई 2026 तक भेजनी होगी।

रेलवे ने ट्रैक मेंटेनेंस के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जोन को सम्मानित करने के लिए ट्रैक मेंटेनेंस शील्ड के चयन मानकों में बदलाव किया है। यह शील्ड रेलवे वीक सेंट्रल फंक्शन के दौरान दी जाएगी, जिसमें उन जोनों को चुना जाएगा, जिन्होंने ट्रैक रखरखाव में उत्कृष्ट कार्य किया है। नए मानकों के तहत कुल एक हजार अंकों में जोनों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें ट्रैक मेंटेनेंस 600 अंक, ट्रैक रिन्युअल 300 अंक और सामान्य प्रशंसा पर 100 अंक निर्धारित है। रेलवे बोर्ड ने बताया कि ट्रैक मेंटेनेंस और रिन्युअल के 900 अंकों का विस्तृत मूल्यांकन अलग-अलग तकनीकी मानकों के आधार पर किया जाएगा।
हर रेलवे जोन को 150 से 200 किलोमीटर का एक बेस्ट मेंटेंड सेक्शन भी चिन्हित करना होगा। इसके लिए संबंधित जोनों को आठ मई 2026 तक अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजनी होगी। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


