सूबेदारगंज रेल गांव में बनेंगे टाइप-5 के 10 नए रेलवे क्वार्टर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन ने सूबेदारगंज में 10 नए टाइप-5 क्वार्टरों के निर्माण के लिए 14 करोड़ 57 लाख रुपये का बजट जारी किया है। ठेकेदार को 12 महीने में निर्माण कार्य पूरा करना होगा। जीएम नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों की सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

सूबेदारगंज रेल गांव में बनेंगे टाइप-5 के 10 नए रेलवे क्वार्टर

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों को बेहतर आवास सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सूबेदारगंज स्थित रेलगांव में टाइप-5 श्रेणी के 10 नए रेलवे क्वार्टरों के निर्माण के लिए 14 करोड़ 57 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। इस परियोजना के लिए रेलवे की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चयनित ठेकेदार को 12 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा। इन आधुनिक आवासों के बनने से अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी तथा आवास संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी。

कर्मचारियों की सुविधाएं

जीएम नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में उत्तर मध्य रेलवे लगातार कर्मचारियों और यात्रियों दोनों की सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रहा है। एक ओर जहां कर्मचारियों के लिए नए सरकारी आवास बनाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गऊघाट क्षेत्र में रेलवे के अवकाश गृह का निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जाएगा।

योजना का उद्देश्य

सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों को आवास की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कर्मचारियों के लिए और भी बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रेलवे कर्मचारियों के लिए नए आवासों का निर्माण कब तक पूरा होगा?
चयनित ठेकेदार को 12 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।