रेलवे में खत्म हुए यार्ड मास्टर और ट्रैफिक इंस्पेक्टर पदनाम
रेलवे बोर्ड ने यार्ड मास्टर और ट्रैफिक इंस्पेक्टर जैसे पुराने पदनामों को समाप्त कर दिया है। अब सभी कर्मचारियों को 'स्टेशन मास्टर' के नाम से जाना जाएगा। यह बदलाव प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्य व्यवस्था में स्पष्टता लाने के लिए किया गया है। सभी जोनल रेलवे को पुराने पदनाम हटाने और डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए यार्ड मास्टर और ट्रैफिक इंस्पेक्टर जैसे पुराने पदनाम समाप्त कर दिए हैं। अब इन सभी कर्मचारियों को एक ही श्रेणी में ‘स्टेशन मास्टर’ के नाम से जाना जाएगा। रेलवे ने वर्ष 2003 में ही इन पदों का स्टेशन मास्टर कैडर में विलय कर दिया था, लेकिन फील्ड वर्क और एचआरएमएस सिस्टम में पुराने नाम अब तक चल रहे थे। इससे पदोन्नति, ड्रेस अलाउंस और अन्य सुविधाओं में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक जया कुमार ने सभी जोनल रेलवे को तत्काल प्रभाव से पुराने पदनाम हटाने और डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्य व्यवस्था में स्पष्टता आएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


