प्रयागराज जंक्शन पर रेल नीर के अलावा दूसरा ब्रांड भी मिलेगा
Prayagraj News - प्रयागराज।प्रयागराज जंक्शन और छिवकी रेलवे स्टेशन पर अब रेल नीर के साथ-साथ अन्य अनुमोदित ब्रांड की पानी की बोतलें भी उपलब्ध रहेंगी, ताकि मांग बढ़ने पर

प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन और छिवकी रेलवे स्टेशन पर अब रेल नीर के साथ-साथ अन्य अनुमोदित ब्रांड की पानी की बोतलें भी उपलब्ध रहेंगी, ताकि मांग बढ़ने पर भी आपूर्ति बाधित न हो। इन स्टेशनों पर रेल नीर की कमी की शिकायत सामने आने के बाद सीनियर डीसीएम हरिमोहन के नेतृत्व में उच्च स्तरीय जांच कराई गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि तापमान में लगातार वृद्धि के कारण पानी की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में अतिरिक्त स्टॉक रखना जरूरी है। मंडल प्रशासन ने यह भी तय किया है कि पूरे प्रयागराज मंडल में जहां भी रेल नीर की कमी होगी, वहां यात्रियों को 14 रुपये प्रति लीटर की दर से अन्य ब्रांड का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


