कोर टीम ने संगम क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान
Prayagraj News - केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन ने महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन के लिए 2 अक्टूबर से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया। मुख्य बिजली इंजीनियर एसएस नेगी की अध्यक्षता में संगम क्षेत्र में श्रमदान किया गया, जहां...

केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) की ओर से महाकुम्भ 2025 के आयोजन को सफल बनाने के लिए दो अक्तूबर से स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। इसी क्रम में मुख्य बिजली इंजीनियर एसएस नेगी की अध्यक्षता में शनिवार सुबह आठ से नौ बजे तक संगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक कल्याण सिंह, पीआरओ विमल कुमार सहित कोर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सफाई के दौरान संगम क्षेत्र में प्रभात फेरी निकली गई तथा क्षेत्र में कचरा को एकत्र करके कूड़ादान में डाला गया। इसी क्रम में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया कि गंदगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ादान में ही डालें। प्लास्टिक के प्रयोग से बचें, जिससे कि महाकुम्भ-2025 को स्वच्छता के साथ सफलता से आयोजित किया जा सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


