Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRahu Srivastava From Editing Bollywood Hits to Creating Ads A Journey Back to Prayagraj
चार वर्षों बाद अपने शहर पहुंचे मशहूर निर्देशक राहुल

चार वर्षों बाद अपने शहर पहुंचे मशहूर निर्देशक राहुल

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में बॉलिवुड के संपादक राहुल श्रीवास्तव ने अपने शहर में आकर पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने 'इतवार' जैसे पुरस्कार विजेता लघु फिल्म का निर्देशन किया और 200 से अधिक विज्ञापन फिल्में बनाई। वे 24-25 फरवरी को हरिद्वार में अभिनेता आशुतोष राणा के साथ शूटिंग करने जा रहे हैं।

Feb 06, 2026 11:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। बॉलीवुड में ‘साहिब बीबी और गैंगस्टर’ व ‘बुलेट राजा’ जैसी फिल्म और लघु फिल्म ‘इतवार’ का संपादन कर चुके राहुल श्रीवास्तव इन दिनों अपने शहर में हैं। इन तीन फिल्मों ने उन्हें मायानगरी में अपना कद बढ़ाया तो 200 से ज्यादा विज्ञापन फिल्में बनाकर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा दिया है। चार वर्षों के बाद जब वे प्रयागराज पहुंचे तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फिल्म एंड थिएटर विभाग गए, दारागंज की गलियों में घूमे और संगम का भी भ्रमण किया। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बातचीत में राहुल ने बताया कि मेरी लिखित व निर्देशित ‘इतवार’ को सर्वश्रेष्ठ अभिनय का फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्ष 2014 में बुलेट राजा में संपादन कार्य करने के बाद विज्ञापन फिल्में बनाने का कार्य शुरू किया था। इन दस वर्षों में करण जौहर, वरुण धवन, इमरान हाशमी, बाबी देओल व अरविंद मिश्र जैसी शख्सियतों के लिए फिल्म बनाई। खेल जगत में सुरेश रैना, ऋषभ पंत व युजवेंद्र चहल को लेकर विज्ञापन फिल्म बनाया हूं। एक फरवरी को अपने शहर आया था। पुराने दोस्तों से मिला और यहां की जिंदगी को जी भरकर जिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में तीन वर्ष का फिल्म एडिटिंग का कोर्स पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टटीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआई)से किया। उसके बाद मायानगरी में तीन फिल्मों का संपादन किया। आर्य कन्या चौराहे के पास पुश्तैनी घर था। अब माता-पिता दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी यहां बीता हुआ बचपना जेहन से कभी नहीं भूलता है। इसलिए जब भी समय मिलता है, यहां चला आता है। उन्होंने बताया कि 24 व 25 फरवरी को हरिद्वार में मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा के साथ विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के लिए जाना है।