Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRadha-Krishna Statue Replaces Mulayam Singh Yadav at Mela Camp Amid Political Controversy
मुलायम की प्रतिमा के स्थान पर राधा-कृष्ण की मूर्ति रखी

मुलायम की प्रतिमा के स्थान पर राधा-कृष्ण की मूर्ति रखी

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर छह में शिविर का उद्घाटन किया गया, जहां मुलायम सिंह यादव की जगह राधा-कृष्ण की मूर्ति रखी गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह परिवर्तन किया गया है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शिविर में मूर्ति लगाना कोई अपराध नहीं था।

Jan 01, 2026 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर छह में बने मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर में सपा संस्थापक की प्रतिमा की जगह राधा-कृष्ण की मूर्ति रखी गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यादव की जगह राधा-कृष्ण की मूर्ति शिविर में रखी गई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने गुरुवार को शिविर का उद्घाटन किया। शिविर के उद्घाटन के बाद नेता प्रतिपक्ष ने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगाने की अनुमति नहीं देने पर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि माघ मेला में लोगों के प्रति सद्भाव प्रकट करने और कमजोर लोगों को रखने के लिए एक आश्रम की तरह से बनाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दुर्भाग्य है कि शिविर के निर्माता को सरकार ने गुंडा घोषित कर दिया। इलाहाबाद (प्रयागराज) में घूम रहे बड़े-बड़े गुंडों की तरफ सरकार की दृष्टि नहीं है। संदीप यादव राजनीति का इस्तेमाल नहीं करते। प्रधानमंत्री की फोटो रखी जाएगी, बाबा (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) का कटआउट लगाया जाएगा। शिविर में मुलायम सिंह की मूर्ति लगाना कोई अपराध नहीं था। मेला प्रशासन की ओर से नोटिस मिलने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विवाद को समाप्त करने के लिए मुलायम सिंह यादव के स्थान पर राधा-कृष्ण, राम व अन्य देवीद-देवताओं की मूर्ति रखने के लिए कहा। पुलिस की ओर से संदीप यादव को नोटिस दिए जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे हक के लिए लड़ाई लड़ते हैं। हक के लिए लड़ने वाले को गुंडा नहीं कहा जा सकता। संदीप यादव का किसी प्रकार का उत्पीड़न होता है तो समाजवादी पार्टी शांति पूर्ण आंदोलन करेगी। किसी प्रकार की अवव्यवस्था न हो क्योंकि नेताजी के अनुयायी पूरे विश्व में हैं और प्रशासन के रवैये से आक्रोशित हैं। इससे पहले विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सपा महिलासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के साथ सुबह लखनऊ से सीधे माघ मेला पहुंचे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर का उद्घाटन करने के बाद वहां रखी गई राधा-कृष्ण की पूजा की। उद्घाटन समारोह में पहुंचे सैकड़ों सपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।