मानवता और संवेदना के महान प्रतीक थे टैगोर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रवक्ता अनुपम परिहार ने उनके जीवन और साहित्य पर प्रकाश डाला। अंग्रेज़ी प्रवक्ता ने टैगोर का प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत किया और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

मानवता और संवेदना के महान प्रतीक थे टैगोर

प्रयागराज। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में शनिवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस, मयंक श्रीवास्तव, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर प्रवक्ता अनुपम परिहार ने टैगोर के जीवन, साहित्य और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरुदेव मानवता और संवेदना के महान प्रतीक थे। वहीं अंग्रेज़ी प्रवक्ता जयदीप गांगुली ने गुरुदेव का प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत कर माहौल भावुक बना दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने टैगोर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।