अभिनय कला का मूल तत्व है शुद्ध संवाद : अजामिल
इलाहाबाद संग्रहालय और आरंभ रंगमंडल के संयुक्त तत्वावधान में अभिनय में संवाद एवं उच्चारण विषय पर संवाद आयोजित किया...

इलाहाबाद संग्रहालय और आरंभ रंगमंडल के संयुक्त तत्वावधान में अभिनय में संवाद एवं उच्चारण विषय पर संवाद आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार व कला समीक्षक अजामिल व्यास ने कहा कि शुद्ध संवाद अभिनय का मूल तत्व है। अभिनय में संवाद और उच्चारण का समन्वय होना चाहिए।
अध्यक्षता कर रहे रंग निर्देशक डॉ. अशोक शुक्ल ने कहा कि अभिनय के साथ संवाद का शुद्ध उच्चारण दर्शकों को विषय वस्तु और कथानक से जोड़ता है। भाषा और भाव सीखने को ललक कलाकारों में कभी कम नहीं होनी चाहिए। अरुण शुक्ल को रंगकर्म के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्वागत संग्रहालय के वित्त अधिकारी राघवेन्द्र सिंह और संचालन रंगकर्मी रितिका अवस्थी ने किया।
