Prayagraj News: पंप से निकाला जाएगा तरणताल के गेट पर पानी
Prayagraj News: प्रयागराज के जार्जटाउन तरणताल में बारिश का पानी निकालने के लिए पंप लगाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान इसे जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं। तरणताल आठ साल बाद तैयार हुआ है और तैराकों का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रशिक्षकों और कर्मचारियों की तैनाती प्रक्रिया भी चल रही है।

Prayagraj News: प्रयागराज। जार्जटाउन तरणताल के मुख्य द्वार पर भरा बारिशका पानी निकालने के लिए पंप लगाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने बुधवार को तरणताल का निरीक्षण करने के बाद तत्काल पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के अवर अभियंता राम सक्सेना के साथ तरणताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी को तरणताल को जल्द से जल्द तैराकों के लिए खोलने के निर्देश भी दिए। करीब आठ साल बाद जार्जटाउन तरणताल बनकर तैयार हुआ है। लंबे समय से इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे तैराकों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
तरणताल के संचालन के लिए प्रशिक्षक और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की प्रक्रिया भी पूरी होने की ओर है। प्रशिक्षक और कर्मचारियों के चयन के लिए साक्षात्कार लिया जा चुका है। अधिकारियों को शेष व्यवस्थाएं जल्द पूरी कर तरणताल का संचालन शुरू कराने को कहा गया है। द्वार से पानी निकालने के लिए गुरुवार को पंप लगाया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


