शिक्षण संस्थानों में तैनात कराएं मनोविज्ञान विशेषज्ञ
Prayagraj News - आज की जीवन शैली और पढ़ाई के दबाव को देखते हुए, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी शिक्षण संस्थानों में मनोविज्ञान विशेषज्ञों की तैनाती अनिवार्य कर दी है। उन्होंने डीआईओएस को निर्देश दिया है कि कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों से जानकारी ली जाए कि वहां काउंसलर हैं या नहीं।

आज की बदलती जीवन शैली और पढ़ाई के दबाव को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में मनोविज्ञान के विशेषज्ञों का होना अनिवार्य है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने डीआईओएस को निर्देश दिया है कि वो सभी कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों से यह पूछें कि उनके यहां तैनाती है या नहीं। तैनाती न होने की दशा में सभी को निर्देशित करें। शिक्षा विभाग व अभिभावक शिक्षक संघ के साथ बैठक में यह मुद्दा उठाया गया। बताया गया कि नियम के अनुसार सभी जगह विशेषज्ञों की तैनाती अनिवार्य है। जबकि वहां पर ऐसे काउंसलर नहीं हैं। इस पर डीएम ने मनोविज्ञानशाला की काउंसलर से जानकारी ली।
जिसके बाद डीआईओएस को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


