Prayagraj News: वामदलों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजPrayagraj News: प्रयागराज में भाकपा, माकपा और भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला कचहरी में ज्ञापन सौंपा और बुलडोजर कार्रवाई, फर्जी मुकदमे, और मजदूरों की गिरफ्तारी सहित कई मुद्दों को उठाया। प्रदर्शन में कई वामपंथी नेता शामिल थे।

Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। भाकपा, माकपा और भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने जनतांत्रिक अधिकारों पर हमलों का आरोप लगाते हुए जिला कचहरी में प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर कार्रवाई, हाउस अरेस्ट, फर्जी मुकदमे, प्रदर्शन की अनुमति और मजदूरों की गिरफ्तारी समेत कई मुद्दे उठाए। प्रदर्शन में नसीम अंसारी, अखिल विकल्प, सुनील मौर्य, आनंद मालवीय सहित कई वामपंथी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


