अरैल में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण का विरोध
Prayagraj News - प्रयागराज के अरैल क्षेत्र में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण का विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय लोग आवास योजना और एक स्कूल की ओर से इसका विरोध कर रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी मामले का समाधान करने के लिए मौके पर पहुंचे हैं। महापौर ने भूमि पूजन किया था और निर्माण के लिए दो करोड़ 16 लाख रुपये की आवश्यकता है।

प्रयागराज। अरैल में प्रस्तावित विद्युत शवदाह का निर्माण का विरोध शुरू हो गया है। शवदाह गृह निर्माण के लिए चिह्नित की गई भूमि के पास आवास योजना और एक स्कूल की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विरोध के बाद नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवास योजना के लोगों से बात की। अब आवास योजना और विद्यालय की ओर से हो रहे विवाद को सुलझाने के बाद शवदाह गृह का निर्माण शुरू किया जाएगा। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी बीते छह अप्रैल को शवदाह गृह निर्णाण को लेकर भूमि पूजन किया था।
जमीन के अभाव में वर्षों से यहां शवदाह गृह का निर्माण नहीं हो पा रहा था। क्षेत्र के ही बब्लू पांडेय ने शवदाह गृह बनाने के लिए अपनी जमीन नगर निगम को दान दी। दो करोड़ 16 लाख रुपये से शवदाह गृह का निर्माण किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि विवाद वार्ता के जरिए सुलझाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


