तेलियरगंज की आजाद मार्केट में निर्माण का दूसरे दिन भी विरोध
Prayagraj News - प्रयागराज के तेलियरगंज की आजाद मार्केट में पार्क की जमीन पर निर्माण के खिलाफ व्यापारी और स्थानीय लोग धरने पर बैठे रहे। महापौर और विधायक ने क्षेत्रीय लोगों से बात की, जबकि निर्माण करने वाले भी मौके पर उपस्थित थे। व्यापारी इसे पार्क मानते हैं और निर्माण रुकवाने की मांग कर रहे हैं।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तेलियरगंज की आजाद मार्केट में कथित पार्क की जमीन पर निर्माण का दूसरे दिन भी जबरदस्त विरोध हुआ। मार्केट के व्यापारी और क्षेत्र के लोग तेलियरगंज मार्केट के पास सुबह से शाम तक धरने पर बैठे रहे और निर्माण शुरू नहीं होने दिया। इसकी जानकारी होने पर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और विधायक हर्षवर्धन बाजपेई भी पहुंचे। महापौर व विधायक ने क्षेत्रीय लोगों से पूरी जानकारी ली और उचित निर्णय लेने के लिए कहा। दूसरी ओर आवास विकास परिषद से जमीन खरीदने के बाद निर्माण करने वाले भी अपने साथियों के साथ परिसर में बैठे रहे। बताया जा रहा है की फिलहाल मार्केट में निर्माण को रोकने के लिए कहा गया है।
मार्किट के व्यापारियों का दावा है कि प्रशासन में ही निर्माण रुकवा दिया है। मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि जिस स्थल पर निर्माण हो रहा है, वह भूमि पार्क के लिए आरक्षित थी। आवास विकास परिषद के पुराने मानचित्र में भी निर्माण वाले भूखंड पइ पार्क दर्शाया गया है। इसके बाद यहां दो दशक पहले नगर निगम ने टॉयलेट बनाया गया। पिछले महाकुंभ में यहीं आधुनिक टॉयलेट बनाने का विरोध हुआ तो निर्माण रोक दिया गया था। तब से यह भूमि खाली पड़ी है। आवास विकास परिषद के अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के फैसले के बाद मार्केट में प्लॉट बेचा गया लेकिन व्यापारी इसे आज भी पार्क ही मानकर चल रहे हैं। सभी का कहना है कि यहां पार्क ही चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


