टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस आज
Prayagraj News - प्रयागराज में आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने सोमवार को मशाल जुलूस निकाला। शिक्षकों का कहना है कि यह नियम उनके लिए लागू नहीं होना चाहिए और वे सरकार से इस अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।

प्रयागराज। आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त परिषदीय शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ओर से सोमवार को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। संयोजक राजेश सिंह पटेल के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद चार बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से सुभाष चौराहा तक रैली निकाली जाएगी। सुग्रीम कोर्ट ने एक सितंबर 2025 को आदेश दिया है कि सभी सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य हैं। वहीं शिक्षकों का कहना है कि आरटीई लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए यह अनिवार्य नहीं होना चाहिए। शिक्षक सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं कि संसद में विधेयक लाकर अनिवार्य को समाप्त करें ताकि लाखों शिक्षकों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा टाला जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


