पुरानी पेंशन, 21 हजार पगार के लिए लखनऊ कूच करेंगे सफाईकर्मी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

पुरानी पेंशन बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 21 हजार देने की मांग को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मी लखनऊ विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय इलाहाबाद नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन के सम्मेलन में लिया गया। सफाईकर्मी एक अप्रैल को लखनऊ कूच करेंगे और विभिन्न मांगों के लिए आंदोलन शुरू करेंगे।

पुरानी पेंशन, 21 हजार पगार के लिए लखनऊ कूच करेंगे सफाईकर्मी

पुरानी पेंशन बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 21 हजार देने की मांग के सिलसिले नगर निगम के सफाईकर्मी लखनऊ विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेंगे। नगर निगम के सफाईकर्मियों के सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई। नगर निगम में बुधवार को आयोजित इलाहाबाद नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन के सम्मेलन में तय किया गया कि पुरानी पेंशन और न्यूनतम पगार के लिए सफाईकर्मी एक अप्रैल को लखनऊ कूच करेंगे। यह भी तय किया गया कि अब नगर निगम में भी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज की प्रतिष्ठा को शीर्ष पर पहुंचाने में सफाई कर्मचारियों का योगदान विशिष्ट है।

उन्होंने कहा कि शासन स्तर से लेकर नगर निगम तक जहां भी जरूरत होगी, वहां मदद करेंगे। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप और सचिव क्रांति शुक्ला ने कहा कि सम्मेलन में पहली बार सभी सफाईकर्मी इतनी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन में नगर निगम कर्मचारी एशोसिएशन के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, अरविंद त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, गुलजार अहमद, राहुल आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में विभिन्न संगठनों के चुनाव हुए। इलाहाबाद नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन की कार्यकारिणी प्रदीप की अध्यक्षता में बरकरार रही। यूनियन से सम्बद्ध सफाई नायक जनलोक कल्याण यूनियन ने अपने पदाधिकरियों का चुनाव किया तथा ड्राइवर युनियन की कार्यकरिणी गठित की गई। निर्मल कुमार सफाई नायक यूनियन के अध्यक्ष, राजशेखर दुबे महामंत्री, सुरेश कुमार सचिव, ज्ञानेंद्र कुमार उपाध्यक्ष बनाए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।