Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsProtest for Inclusion of Technical Arts in TGT Recruitment in UP
प्राविधिक कला को नई भर्ती में शामिल करने को प्रदर्शन

प्राविधिक कला को नई भर्ती में शामिल करने को प्रदर्शन

संक्षेप:

Prayagraj News - उत्तर प्रदेश के सहायक माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी कला भर्ती में प्राविधिक कला को शामिल करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। एक लाख से अधिक छात्र प्रभावित होने का दावा करते हुए, उन्होंने आयोग से नियमावली में संशोधन करने की अपील की। साथ ही, दो परीक्षाओं की तिथि पर चिंता व्यक्त की गई।

Jan 09, 2026 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) कला विषय की नई भर्ती में प्राविधिक कला को शामिल करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर प्रदर्शन किया। साथ ही आयोग अध्यक्ष प्रशांत कुमार को संबोधित ज्ञापन उप सचिव और पीआरओ संजय सिंह को सौंपा। प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा का कहना है कि नई नियमावली में प्राविधिक कला को बाहर कर दिया गया है जिससे एक लाख से अधिक छात्र प्रभावित हो रहे हैं। आयोग से अपील की कि शासन को पत्र भेजकर नियमावली संशोधित करते हुए प्राविधिक कला के छात्रों को शामिल करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदर्शन में अमित पांडेय, अखिलेश वर्मा, बृजेश सिंह, आलोक सिंह, विशाल सिंह, कीर्ति यादव, रजनी मिश्रा, अंजू लता, पूजा सिंह, शशि यादव, अनीता, अमरजीत यादव, नीरज मिश्रा, अंशुमान सिंह आदि शामिल रहे। एक दिन दो परीक्षा पड़ने से चिंतित छात्र प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा 2023 और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक 2024 परीक्षा एक फरवरी को पड़ रही है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने लोक सेवा आयोग को शुक्रवार को ज्ञापन देकर निवेदन किया कि मामले में जल्द निर्णय लें जिससे परीक्षार्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिल सके। पंकज पांडेय ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में कॉमन कटऑफ सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।