भांग की दुकान का कोटा 10 फीसदी बढ़ा

Feb 13, 2026 10:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में भांग की दुकानों को बंद करने का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया। इसके बजाय, दुकानों का कोटा और लाइसेंस शुल्क 10% बढ़ा दिया गया है। नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होगी, जिसमें भांग के मूल्य में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इससे प्रदेश में लगभग 80 करोड़ का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

भांग की दुकान का कोटा 10 फीसदी बढ़ा

प्रयागराज। भांग की कम होती मांग और लगातार भांग की दुकानों पर गांजा बेचने के मामले संज्ञान में आने के बाद इस बार भांग की दुकानों को बंद करने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि आबकारी नीति में इसे स्वीकार नहीं किया गया। बल्कि इस बार भांग की दुकानों का कोटा और लाइसेंस शुल्क बढ़ाया गया है। भांग की दुकान का कोटा और लाइसेंस शुल्क 10-10 फीसदी तक बढ़ाया गया है। एक अप्रैल से लागू होने वाली नई व्यवस्था में भांग के मूल्य में बढ़ोतरी होना भी तय है। उम्मीद है कि इस बढ़ोतरी से लगभग 80 करोड़ का राजस्व पूरे प्रदेश में प्राप्त होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।