बस से थाने पहुंचकर हत्यारोपियों ने किया समर्पण
प्रयागराज में नैनी के प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन की हत्या के चारों आरोपी सोमवार को झूंसी थाने में समर्पण कर दिए। हत्या का कारण पांच लाख रुपये का लेनदेन बताया गया है। आरोपी अरविंद और बृजेश ने मिलकर अजहरुद्दीन की हत्या की और बाद में फरार हो गए थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नैनी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के चारों आरोपियों ने सोमवार को नाटकीय ढंग से झूंसी थाने में समर्पण कर दिया। चारों आरोपी सुबह करीब साढ़े 11 बजे बस से झूंसी थाने पहुंचे और खुद ही नैनी पुलिस को फोन कर सरेंडर करने की जानकारी दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसओजी व नैनी पुलिस ने पहुंचकर चारों आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पांच लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में गोली मारने का खुलासा हुआ है। वहीं देर शाम पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में चारों आरोपियों की महेवा पश्चिमपट्टी के एक मकान से गिरफ्तारी का दावा किया गया है。
आरोपियों की पहचान
पुलिस के अनुसार, नैनी के महेवा पुरवा के 35 वर्षीय अजहरुद्दीन के साथ बृजेश निषाद और अरविंद भारती पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। आरोप है कि अजहरुद्दीन करीब पांच लाख रुपये पार्टनर को नहीं दे रहा था। इसको लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर अजहरुद्दीन को उसके पार्टनर अरविंद और बृजेश निषाद ने फोन कर अपने ऑफिस बुलाया। जहां कहासुनी के बीच अजहरुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अरविंद, बृजेश और उसके दो भांजे प्रिंस व भूपेंद्र फरार हो गए। पुलिस की पूछताछ में प्रिंस के गोली चलाने की जानकारी मिली है।
पुलिस की कार्रवाई
मृतक के बड़े भाई अलाउद्दीन की तहरीर पर पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी जबकि, सोमवार को पुलिस को चकमा देकर चारों आरोपियों ने झूंसी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि चारों आरोपियों से पूछताछ में पैसे के लेनदेन के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


