बीस को बुलावा और 22 को मुगदर का होगा शृंगार

Feb 19, 2026 11:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज सेवा समिति ने 26 फरवरी को दारागंज में मुगदर बारात के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 20 फरवरी को समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय अन्य पदाधिकारियों के साथ मुगदर का बुलावा देने जाएंगे। 22 को मुगदर का शृंगार होगा और 25 को अंतिम पूजा विधि से की जाएगी।

बीस को बुलावा और 22 को मुगदर का होगा शृंगार

प्रयागराज। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से 26 फरवरी को दारागंज में आयोजित होने वाली मुगदर बारात की तैयारियां शुरू कर दी गई है। बीस फरवरी को मठ मंदिरों से आने वाले मुगदर के साथ कृष्ण राव, ललई पहलवान व पं. राजाराम शास्त्री के आवास पर समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय पदाधिकारियों के साथ बुलावा देने के लिए जाएंगे। उसके बाद 22 को सभी मुगदर का शृंगार किया जाएगा और 25 को उसकी अंतिम शृंगार पूजा विधि विधान से की जाएगी। समिति की महिला पदाधिकारी पार्षद अनुपमा पांडेय की अगुवाई में काजल व शृंगार की रस्म निभाने का कार्य करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।