Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPreparations for Magh Mela 2025 All Pontoon Bridges to be Painted Saffron
पहली बार भगवा रंग में नजर आएंगे प्रयागराज के पांटून पुलों के पीपे, काम शुरू

पहली बार भगवा रंग में नजर आएंगे प्रयागराज के पांटून पुलों के पीपे, काम शुरू

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 के बाद माघ मेला की भव्यता बढ़ाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। पहली बार सभी पांटून पुलों के पीपे भगवा रंग में रंगे जाएंगे। यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। कुल सात पांटून पुल बनाए जा रहे हैं, जिनमें सभी के पीपे भगवा रंग में होंगे।

Dec 11, 2025 10:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

महाकुम्भ 2025 के बाद तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेला को भी भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। पहली बार मेला के दौरान यातायात के लिए, गंगा पर बनने वाले सभी पांटून पुलों के पीपे भगवा रंग में नजर आएंगे। कुंभ हो, महाकुंभ या फिर माघ मेला इससे पूर्व ऐसा कभी नहीं हुआ है। पीपों को रंगने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे पूर्व बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर के सामने स्थित महावीर पांटून पुल के पीपे को ही भगवा रंग में रंगा जा रहा था। पुल बनवाने वाले पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना था कि शासन स्तर से निर्देश मिला है कि मंदिर के सामने वाले पुल के पीपे भगवा रंग में कर दिए जाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह काम पिछले दिनों तब शुरू हुआ था जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा और गंगा पूजन के लिए प्रयागराज आए थे। तब अफसरों का कहना था कि सिर्फ एक ही पुल के पीपे भगवा रंग में होंगे लेकिन अब अफसरों का कहना है माघ मेला के लिए बन रहे सभी सात पांटून पुलों के पीपे इसी रंग में रंगे जाएंगे। माघ मेला के लिए कुल सात पांटून पुल बनाए जा रहे हैं।

इसमें महावीर, गंगोली-शिवाला, काली, त्रिवेणी, ओल्ड जीटी व नागवासुकि पांटून पुल है, जबकि रिजर्व के रूप में भरद्वाज पांटून पुल शामिल है। पिछले दिनों शासन स्तर से पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारियों को फोन कर पीपे को रंगने का निर्देश दिया गया। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड चार कुम्भ मेला के अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि निर्देश प्राप्त होने के बाद झूंसी की ओर से गंगोली-शिवाला व ओल्ड जीटी पुल के पीपे को भगवा रंग से रंगने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अन्य पुलों के पीपे भी दस दिनों के भीतर रंग दिए जाएंगे।