Prayagraj News: कटरा में चार को मुकुट पूजन, छह को लंकेश की यात्रा
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में श्री कटरा रामलीला कमेटी ने दशहरा महोत्सव की तैयारियों को तेज कर दिया है। महोत्सव 4 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का पूजन होगा। 6 अक्टूबर को लंकेश की शोभायात्रा और 10 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन भगवान की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Prayagraj News: प्रयागराज। श्री कटरा रामलीला कमेटी ने दशहरा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी है। महोत्सव का शुभारंभ चार अक्तूबर को कमेटी के रामवाटिका स्थित परिसर में होगा। जब भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के मुकुट का पूजन विधिविधान से किया जाएगा। इसी तरह छह अक्तूबर को पूरे कटरा क्षेत्र में लंकेश की शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली जाएगी। इसके लिए जबलपुर व मेरठ से डीजे बैंड को बुलाया गया है। जबकि दस अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक प्रतिदिन भगवान की शोभायात्रा का आयोजन होगा। यात्रा मुनि भरद्वाज आश्रम से निकाली जाएगी।

