Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPreparations for Chief Minister Yogi Adityanath s Arrival Roads Fixed Dust Cleared
संगम रूट पर धूल की सफाई और पानी का छिड़काव

संगम रूट पर धूल की सफाई और पानी का छिड़काव

संक्षेप:

Prayagraj News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के लिए शहर में तीन दिन से तैयारियाँ चल रही थीं। मार्गों के गड्ढे पाटे गए, सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई और आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया। नगर निगम ने मुख्यमंत्री के संभावित रूट की सफाई पर विशेष ध्यान दिया।

Sat, 22 Nov 2025 08:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में तीन दिन से तैयारी चल रही थी। सबसे पहले संगम जाने वाले सभी मार्गों के गड्ढे पाटे गए। फिर मार्ग को शनिवार सुबह तक चमकाया जाता रहा। नगर निगम की कोशिश यही थी कि कहीं गड्ढा न दिखे और न ही धूल उड़ती दिखाई पड़े। मुख्यमंत्री के शहर आगमन की सूचना बुधवार शाम को ही मिल गई थी। नगर निगम ने बुधवार की रात से टूटे मार्गों की पैचिंग शुरू कर दी। सर्किट हाउस से संगम तक एक-एक गड्ढे को पाट दिया गया। मुख्यमंत्री के रामबाग स्थित विधायक हर्षवर्धन बाजेपेयी के घर जाने की सूचना मिलने पर नगर निगम ने बीती रात रामबाग के सामने मार्ग के सभी गड्ढे पाटे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्यमंत्री के संभावित रूट की शुक्रवार सुबह से ही सफाई शुरू हो गई थी। रूट पर सफाई के लिए 100 से अधिक सफाईकर्मी लगाए गए थे। सड़कों की धूल साफ करने और पानी का छिड़काव करने के लिए दो दर्जन से अधिक मशीनें रूट पर उतारी गई थीं। पशुधन विभाग ने आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान दो दिन पहले शुरू कर दिया था। धूल की सफाई, पानी का छिड़काव और आ‌वारा जानवरों को पकड़ने का अभियान शनिवार मुख्यमंत्री के शहर से प्रस्थान तक जारी रहा। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सर्किट हाउस से संगम, रामबाग और पुलिस लाइन के आसपास पटरी दुकानदारों को एक दिन पहले दुकानें हटाने का अल्टीमेटम दिया था। पिछले दिनों एजी ऑफिस चौराहा के पास तोड़े गए चार ढाबों को भी हरे कपड़े से ढक दिया गया था।