Prayagraj News: बाढ़ की तैयारी, घरों की कराई मैपिंग, पहुंचाएंगे राहत

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में मानसून सीजन के शुरू होते ही बाढ़ से नागरिकों की सुरक्षा के लिए उपाय शुरू किए गए हैं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का चिह्नांकन किया है, जिसमें बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और दिव्यांगजन वाले घरों को चिन्हित किया गया है। राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस सक्रिय कर दिए गए हैं।

Prayagraj News: बाढ़ की तैयारी, घरों की कराई मैपिंग, पहुंचाएंगे राहत

Prayagraj News: प्रयागराज। मानसून सीजन शुरू होते ही बाढ़ से आम नागरिकों को बचाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग कराई है। जिसमें बघाड़ा, सलोरी, बेली कछार, राजापुर, नेवादा क्षेत्रों में चिह्नांकन किया गया है कि किन घरों में बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और दिव्यांगजन रहते हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर इन घरों में राहत एवं बचाव कार्य किए जा सके। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर कुछ काम अभी ही कर लिया है। पत्रकारों से हुई बातचीत में डीएम ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

जिन क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित करती है, वहां पर यह लोग अभी से निगरानी रखे हैं। इस वक्त अभी स्थिति नियंत्रित है, लेकिन हम आने वाली विषम परिस्थिति के लिए भी तैयार हैं। बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहां पर साफ सफाई कराई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाओं की खरीद के लिए अभी से निर्देश दिए गए हैं, जिससे आपदा में परेशानी न हो। बाढ़ के समय दिए जाने वाले सूखे राशन की खरीद अभी से करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल बाढ़ के दौरान मम्फोर्डगंज का पम्पिंग स्टेशन खराब हो गया था। इसे भी दुरुस्त करा लिया गया है। विभाग और टीम अपना काम शुरू कर चुकी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।