Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPreparation for Makar Sankranti and Mauni Amavasya Minister AK Sharma Reviews Crowd Management Plans
भीड़ प्रबंधन का बनाएं विशेष प्लान, समन्वय से करें काम : एके शर्मा

भीड़ प्रबंधन का बनाएं विशेष प्लान, समन्वय से करें काम : एके शर्मा

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मेला प्राधिकरण के सभागार में बैठक की। उन्होंने मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने भीड़ प्रबंधन की योजना बनाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया।

Jan 12, 2026 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को मेला प्राधिकरण के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या के स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि भीड़ प्रबंधन का विशेष प्लान बनाएं और समन्वय के साथ काम करें। मंत्री ने पर्याप्त मात्रा में साइनेज सही जगह लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रमुख स्नान पर्वों के बीच बहुत कम अंतर है। ऐसे में श्रद्धालु बहुत अधिक जुटेंगे। इसलिए सतत निगरानी की जरूरत है। अफसर समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि तमाम बार शिकायत आती है कि रेहड़ी पटरी दुकानदारों को अनावश्यक परेशान किया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह ध्यान रखें कि उनकी आजीविका का साधन यही काम है। अगर किसी मार्ग पर श्रद्धालुओं का अत्याधिक दबाव है और वहां पर अतिक्रमण दिख रहा है तो अलग बात है, लेकिन मार्ग प्रभावित नहीं हो रहा है तो उन्हें अनावश्यक परेशान न करें। मेलाधिकारी ऋषिराज ने पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से माघ मेले की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। एसपी मेला नीरज पांडेय ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम, अग्निशमन व्यवस्था और साइबर क्राइम सुरक्षा की व्यवस्था के बारे में बताया। बैठक के बाद मंत्री ने आईट्रिपलसी का भी निरीक्षण किया और भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश। इस दौरान विशेष सचिव नगर विकास सत्य प्रकाश पटेल, एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा, अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद, मुख्य अभियंता जल निगम नगरीय संजय कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। मंत्री को बताया सड़कें हैं धंसी और गलत है कर नीति प्रयागराज। मंत्री ने आगमन पर सर्किट हाउस में भी बैठक की। इस दौरान पार्षदों ने समस्याओं के बारे में मंत्री को जनाकरी दी। उन्होंने बताया कि अल्लापुर में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने सड़क खोद कर छोड़ दी है। इससे समस्या हो रही है। पार्षद शिवसेवक सिंह ने 74 वां संविधान संशोधन पूर्णतः व प्रभावी ढंग से लागू करने, गृहकर में ओटीएस योजना लागू करने, जलकल विभाग की वाटर टैक्स में दोहरी नीति अपनाने के बारे में विस्तार से बताया। जिससे नगर निगम अधिनियम का उलंघन हो रहा है और असमानता, विसंगति व्याप्त है। इस दौरान पार्षद आनंद घिल्डियाल, पार्षद कुसुम लता गुप्ता, पार्षद आशीष द्विवेदी, रितेश मिश्रा, भास्कर पटेल आदि मौजूद रहे।