विज्ञान उत्सव में दिखी बच्चों की रचनात्मकता
Feb 09, 2026 11:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रेप ग्रेजुएशन समारोह और क्वेस्ट जूनियर विज्ञान उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों को औपचारिक स्कूली शिक्षा का परिचय दिया गया। विशिष्ट अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने विज्ञान के जटिल अवधारणाओं को समझा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रयागराज। दिल्ली पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रेप ग्रेजुएशन समारोह एवं क्वेस्ट जूनियर विज्ञान उत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रेप के छात्रों को औपचारिक स्कूली छात्र बनने की राह दिखाई गई। विशिष्ट अतिथि शुआट्स में भौतिकी विभाग की अध्यक्ष प्रो. सरिता खंडाका एवं इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार पाठक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विज्ञान उत्सव में छात्रों ने जटिल अवधारणाओं का पता लगाया और समझाया। नेचुरेक्स में एक हरित दुनिया के लिए भावी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया तो हाइड्रो हब में जल प्रदर्शनियों में बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मकता देखने को मिली। मुख्य आकर्षण टाइनी स्टार्स परेड और न्यूट्रिशन स्टेशन रहे। स्कूल की अध्यक्षा सोनू सिंह व प्रिंसिपल डॉ. सुजाता सिंह ने बच्चों को आशीष दिया।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


