नैनी के छह हजार परिवारों को पेयजल संकट से मिलेगी राहत
Prayagraj News - प्रयागराज में नैनी क्षेत्र के चाका और ददरी वार्ड में दो पुराने नलकूपों का रिबोर किया गया है, जिससे लगभग छह हजार परिवारों का पेयजल संकट दूर होगा। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने इन नलकूपों का लोकार्पण किया। इस गर्मी में स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
प्रयागराज। नैनी को दो वार्डों में लगभग छह हजार परिवारों का पेयजल संकट दूर होगा। नैनी के चाका और ददरी वार्ड में दो पुराने नलकूपों का रिबोर किया गया है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने दोनों नलकूपों का लोकार्पण किया। चाका के महेवा इंदलपुर और ददरी वार्ड के मुक्ता विहार पार्क में नलकूपों का लोकार्पण करने के बाद महापौर ने कहा कि दोनों क्षेत्र के कम से कम छह हजार परिवारों को इस गर्मी में पेयजल संकट की समस्या से राहत मिलेगी। लोकार्पण समारोह में पार्षद अनूप पासी, पूजा यादव, पवन यादव, रजत दुबे, दिलीप केसरवानी, राजन शुक्ला, रणविजय सिंह, बलराज पटेल, दिनेश पटेल, ओम प्रकाश मिश्रा, दीप चंद्र, टीपी. सिंह, बीबी सिंह, अतुल सिंह, आनंद सिंह एवं मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


