Prayagraj News: मतदाता बनने के लिए दो दिन लगेगा विशेष शिविर
Prayagraj News: प्रयागराज में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और संशोधन के लिए 17 और 24 अक्तूबर को जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। आवेदन के लिए नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और निवास के दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। ईसीआईनेट एप और वेबसाइट पर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भी भरे जा सकते हैं।

Prayagraj News: प्रयागराज। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को निर्वाचन आयोग ने एक और मौका दिया है। इसके लिए जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में 17 और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के साथ ही अन्य जरूरी संशोधन के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी च एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। दोनों दिन बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने सांसदों, विधायकों, ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवकों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है, ताकि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।
मतदाता सूची के लिए विशेष कैंप
ये दस्तावेज रखें साथ, एप पर भी बन सकते हैं वोटर
मतदाता पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए संबंधित नागरिकों को अपनी नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और निवास से जुड़े अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ ले जानी होगी। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध होने पर उसे भी साथ ले जा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह विशेष अभियान के दौरान आवेदन कर सकता है। इसके अलावा तहसील कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय और निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन माध्यम से भी फॉर्म जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। आयोग के ईसीआईनेट मोबाइल एप और वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरे जा सकते हैं।

