ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में आवाज उठाने पर सांसद उज्जवल सम्मानित
Apr 07, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज व्यापार मंडल ने सांसद उज्जवल रमन सिंह का अभिनंदन किया। यह सम्मान समारोह चौक के ठठेरी बाजार में आयोजित किया गया। व्यापारियों ने सांसद को फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यापारी नेता भी उपस्थित रहे।
ऑनलाइन शॉपिंग के मुद्दे पर व्यापारियों की आवाज संसद में उठाने पर प्रयागराज व्यापार मंडल ने इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद उज्जवल रमन सिंह का अभिनंदन किया। चौक के ठठेरी बाजार में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के बाद सांसद सुशांत केसरवानी के आवास भी पहुंचे। कार्यक्रम में चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला महामंत्री प्रशांत पांडेय, सुशील जायसवाल, विजय केसरवानी (कटरा), बनारसी साहू, आसिफ खान आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


