
परिवार नियोजन पखवाड़ा में प्रयागराज प्रदेश में अव्वल
Prayagraj News - स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार नियोजन पखवाड़े में प्रयागराज ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। 17212 महिलाओं ने गर्भ निरोधक गोलियां और 542 पुरुषों-महिलाओं की नसबंदी की गई। जागरूकता अभियान दो चरणों में चलाया गया, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं ने गर्भ निरोधक उपायों का उपयोग किया।
स्वास्थ्य विभाग के राज्य मुख्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, परिवार नियोजन पखवाड़ा में प्रयागराज को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। सीएमओ कार्यालय के लॉजिस्टिक प्रबंधक सचिन चौरसिया ने बताया कि दो चरणों में जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसके पहले चरण में 21 से 27 नवंबर तक प्रचार अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया गया था। दूसरे चरण 28 से चार दिसंबर तक परिवार नियोजन से संबंधित कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया गया। पखवाड़े के तहत 17212 महिलाओं ने गर्भ निरोधक गोली माला-एन, 18956 महिलाओं ने गर्भ निरोधक गोली छाया, 8937 महिलाओं ने गर्भ निरोधक किट और 2258 महिलाओं ने इमरजेंसी पिल्स का प्रयोग किया जो कि पखवाड़ा के तहत प्रदेश ने नंबर एक रहा।

गर्भ निरोधक ‘अंतरा’ पर बढ़ा विश्वास 58 पुरुषों और 542 महिलाओं की नसबंदी की गई, जो कि प्रदेश में सबसे अधिक रही। इसी तरह प्रसव के बाद मल्टीलोड का उपयोग 589 महिलाओं ने किया। वहीं गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा का प्रयोग 2254 महिलाओं ने किया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। पखवाड़ा के तहत सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने टीम को प्रोत्साहित करने के साथ तीन बार समीक्षा बैठक की। संयोजन एसीएमओ डॉ. परवेज अहमद, नोडल परिवार कल्याण डॉ. रावेंद्र सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद सिंह ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




