एलएचबी कोच मिलते ही मुम्बई की राह होगी आसान

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज जंक्शन से मुम्बई के लिए ट्रेन सेवा में यात्रियों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुरंतो एक्सप्रेस वर्तमान में केवल दो दिन चलती है। रेलवे अधिकारियों ने एलएचबी कोच की कमी के कारण नियमित सेवाओं में समस्या बताई है। जल्द ही विशेष ट्रेनों का संचालन और नियमित दुरंतो ट्रेन शुरू करने की योजना है।

एलएचबी कोच मिलते ही मुम्बई की राह होगी आसान

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन से मुम्बई का सफर लंबे समय से यात्रियों के लिए चुनौती बना हुआ है। नियमित ट्रेन की कमी और सीमित दिनों में चलने वाली ट्रेनों के कारण यात्रियों को आरक्षण के लिए जूझना पड़ता है। अब इस समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू हो गई है।प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस (12294) फिलहाल सप्ताह में सिर्फ दो दिन मंगलवार और शनिवार को ही संचालित होती है। वर्षों से इसे रोजाना चलाने की मांग उठती रही, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हो सका। इसी बीच उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल सिंह ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दुरंतो का विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है।

वर्तमान में मुम्बई के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन ये ट्रेनें ज्यादा समय लेती हैं और इनमें आधुनिक एलएचबी कोच नहीं लगे हैं, जिससे यात्रियों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पाती।रेलवे अधिकारियों के अनुसार समस्या का मुख्य कारण एलएचबी कोच की कमी है। एनसीआर को जैसे ही पर्याप्त एलएचबी कोच उपलब्ध होंगे, दुरंतो की तर्ज पर रोजाना स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकेगी। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि एलएचबी कोच मिलते ही मुम्बई रूट पर क्लोन दुरंतो जैसी ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने की योजना है। इससे न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।