
1200 मतदाता पर एक बूथ तो 461 बढ़ेंगे मतदेय स्थल
संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के साथ 461 नए मतदेय स्थलों का निर्माण होगा। वर्तमान में 4713 मतदेय स्थल हैं, जो बढ़कर 5174 हो जाएंगे। आयोग ने निर्देश दिया है कि 1200 वोटरों पर एक पोलिंग बूथ बनाया जाए और कम वोटरों वाले बूथों का पुनर्गठन किया जाए।
प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के साथ ही मतदान केंद्रों व बूथों के पुनर्गठन में जिले में 461 मतदेय स्थलों का बढ़ना तय है। आयोग के निर्देश में प्रयागराज पहुंचे प्रपत्र में इसका विवरण दिया गया है। इसमें बहुमंजिली इमारत, ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, आरडब्ल्यू एवं कॉलोनियों के प्रस्तावित मतदेय स्थलों का विवरण और एक कॉलम में झुग्गी-झोपड़ी वाले समूहों के समीप स्थापित मतदेय स्थलों की संख्या को भी शामिल किया गया है। यह प्रपत्र सभी जिम्मेदारों को देकर इसके अनुसार ही सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में जिले में कुल 4713 मतदेय स्थल हैं। आयोग ने 1200 वोटरों पर एक पोलिंग बूथ बनाने का निर्देश दिया है।

ऐसा रहा तो जिले में कुल 5174 बूथ हो जाएंगे, यानी कुल 461 बूथों की संख्या में बढ़ोतरी होना लगभग तय है। आयोग ने एक केंद्र के बारे में यह निर्देश दिया है कि एक बूथ पर अगर कम मतदाता हैं तो जहां पर मतदाताओं की संख्या अधिक है, उन्हें दूसरे केंद्र पर भेजने के बजाय उसी केंद्र के दूसरे बूथ पर रखें। साथ ही यह भी ध्यान दें कि एक परिवार के पोलिंग बूथ या केंद्र अलग-अलग न हों। मतदेय स्थलों के संभाजन में एक विशेष निर्देश दिए गए हैं कि जहां पर 500 से कम वोटर हैं, उसका भौतिक सत्यापन खुद कराया जाए और तार्किक विश्लेषण कर इस बात का परीक्षण करें कि क्या ऐसे मतदेय स्थलों को कहीं और समायोजित किया जा सकता है। विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों की स्थिति पर एक नजर विधानसभा वर्तमान मतदेय स्थल 1200 पर होगी संख्या कुल वृद्धि फाफामऊ 378 405 27 सोरांव 416 454 38 फूलपुर 435 469 34 प्रतापपुर 423 468 45 हंडिया 409 451 42 मेजा 339 393 54 करछना 352 398 46 इलाहाबाद पश्चिम 423 454 31 इलाहाबाद उत्तर 416 428 12 इलाहाबाद दक्षिण 377 402 25 बारा 371 413 42 कोरांव 374 439 65

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




