पार्क में कर सकेंगे खगोलीय दुनिया का दीदार
प्रयागराज में एक पार्क को एस्ट्रोनॉमी पार्क में परिवर्तित करने की योजना है, जहां लोग अदृश्य स्क्रीन पर खगोलीय दुनिया देख सकेंगे। पीडीए ने सिविल लाइंस क्षेत्र में पीडी टंडन पार्क और हाथी पार्क को चिह्नित किया है। पार्क में खानपान और मनोरंजन की व्यवस्था भी की जाएगी।
प्रयागराज। शहर के एक पार्क में शहरवासी खगोलीय दुनिया देख सकेंगे। पार्क के ऊपर ऐसा अदृष्य स्क्रीन होगा, जिसपर आसमान की दुनिया देखी जा सके। प्रयागराज विकास प्राधिकरण सिविल लाइंस क्षेत्र के एक पार्क को एस्ट्रोनॉमी पार्क बनाने की तैयारी कर रहा है। एस्ट्रोनॉमी पार्क बनाने के लिए सिविल लाइंस क्षेत्र में पीडी टंडन पार्क और हाथी पार्क को चिह्नित किया गया है। पीडीए दोनों पार्कों का जीर्णोद्धार करेगा, लेकिन एक पार्क को एस्ट्रोनॉमी पार्क बनाया जाएगा। खास तरह से पार्क को विकसति करने के लिए पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज एजेंसियों से बात कर सुझाव ले रहे हैं। एक स्थानीय एजेंसी ने पीडी टंडन पार्क में बॉक्स क्रिकेट शुरू करने का सुझाव दिया।पीडीए
के उपाध्यक्ष पार्क में बॉक्स बनाने से मना कर दिया। उन्होंने एजेंसी के प्रतिनिधि से कहा कि बॉक्स क्रिकेट शुरू करने से पार्क का वजूद ही समाप्त हो जाएगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि एस्ट्रोनॉमी पार्क के साथ पार्क में खानपान व कुछ और मनोरंजन की व्यवस्था करेंगे। पीडीए शहर के और भी पार्क विकसित करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए उपाध्यक्ष ने इंजीनियरों से पार्कों की सूची मांगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


